बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी कार्रवाई! पुलिस के साथ मुठभेड़ में 13 नक्सली हुए ढेर, डीआईजी ने की पुष्टि

बड़ी कार्रवाई! पुलिस के साथ मुठभेड़ में 13 नक्सली हुए ढेर, डीआईजी ने की पुष्टि

MUMBAI : महाराष्ट्र में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 13 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट और नक्सिलयों के बीच मुठभेड़ हुई। गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने इसकी जानकारी दी। जिनमें अब तक 10 लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है। 

इससे पहले 13 मई को नक्सल विरोधी अभियान में 2 नक्सली मारे गए थे। धनोरा तालुक के मोर्चुल गांव के पास जंगली इलाके में पिछले हफ्ते मुठभेड़ हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोर्चुल के जंगलों में 25 नक्सली जमा हैं।
पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने उन पर गोली चलानी शुरू कर दी थी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए जबकि बाकी नक्सली वहां से भाग निकले। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली का शव भी बरामद हुआ था।



Suggested News