PATNA: बिहार में अब सूखे नशे का कारोबार लगातार अपना पांव पसारता नजर आ रहा है। जिस पर लगाम लगाने के लिए मुख्यालय स्तर से सख्त कारवाई के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में ANTF की टीम और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक और सफलता मिली है।
दरअसल, पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि पटना के पॉश इलाका राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित चंद्र बिहार कॉलोनी मोड़ से राजू कुमार नामक युवक को एक किलो गांजा की खेप के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
जानकारी अनुसार राजीव नगर थाना क्षेत्र के चंद्र बिहार कॉलोनी के पास ठेले नुमा खैनी गुमटी में गांजा सप्लाई करने की सूचना पर राजीव नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की। जहां से पुड़ियो में बना कर रखे गए लगभग एक किलो गांजे की खेप के साथ राजू को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले पर राजीव नगर थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया है कि लोगों से गांजा बेचने की सूचना पर करवाई की गई है।
बताया जाता है कि पुछताछ में गिरफ्तार राजू ने कई खुलासे किया है। आरोपी ने गांजे की खेप को सप्लायर द्वारा दियर इलाके से पहुंचाने की कहीं बात कहा है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस मुख्य गांजा तस्कर की तलाश में जुटी है। बताते चलें कि सूखे नशे ने अपने जद में कई युवाओं ने अपनी जिंदगी तबाह कर ली है। जिसपर लगाम लगाने के लिए पुलिस की करवाई जारी है।