बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, फेसबुक ने हटाए 700 पेज

चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, फेसबुक ने हटाए 700 पेज

NEWS4NATION DESK : लोकसभा चुनाव से ठीक पहलेकांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।  सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने कांग्रेस 687 पेजों और कई अकाउंट को हटा दिया है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्सके माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए फेसबुक ने दावा किया है कि उसने कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान के सैन्य कर्मचारियों से जुड़े हुए पेजों को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।  

फेसबुक ने कहा कि उसने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेजों और अकाउंटकोहटाया है। इसके अलावा फेसबुक ने कहा कि उसने पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग से जुड़े 103 अकाउंट्स को भी डिलीट कर दिया है।


 अपनी इस कार्रवाई पर फेसबुक ने साफ किया है कि इन पेजों को उनमें प्रकाशित सामग्री की बजाय उनके अप्रमाणिक जानकारी के चलते डिलीट किया गया है।यह भारत में अप्रमाणित रूप से काम कर रहे हैं और इसमें से कई कांग्रेस की आईटी सेल से जुड़े हुए लोगों से संबंधित हैं।

ठीक चुनाव के वक्त फेसबुक द्वारा की गई यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। पहले चरण के चुनाव के लिए अब सिर्फ 10 दिन बाकी हैंराजनीतिक दल न सिर्फ बढ़-चढ़कर चुनाव-प्रचार कर रहे हैं. बल्कि ज़मीन पर भी इसकी तैयारी ज़ोरों पर की जा रही है। बड़े नेता मतदान के लिए पर्चे भर रहे हैं तो वहीं विरोधी दलों आपस में एक दूसरे पर निशाना साधने से भी बाज़ नहीं आ रहे हैं। नेताओं द्वारा अपनी बात लोगों तक पहुंचाने और उनसे जुड़ने में सोशल मीडिया वर्तमान में एक बड़ा माध्यम है।  

बता दें संभवत: पहली बार फेसबुक ने किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी से जुड़े पेजों को हटाया है।

Suggested News