बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिग ब्रेकिंग: पीएम मोदी पहुंचे मोक्ष की नगरी गांधी मैदान में भाजपा के नेताओं ने किया स्वागत, रैली में लगे मोदी-मोदी के नारे

बिग ब्रेकिंग: पीएम मोदी पहुंचे मोक्ष की नगरी गांधी मैदान में भाजपा के नेताओं ने किया स्वागत, रैली में लगे मोदी-मोदी के नारे

PATNA: बिहार चुनाव की बड़ी खबर। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के प्रचार के लिए 23 अक्टूबर को सासाराम के डेहरी के बाद गया पहुंच गए हैं। गया के गांधी मैदान में पीएम मोदी की चुनावी सभा है। जिसमें प्रधानमंत्री पहुंचे। उनका स्वागत भाजपा के सभी बड़े नेतेा एवं गठबंधन के बड़े नेता कर रहे है। गांधी मैदान की रैली में कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे है। गया जिले के एनडीए के सभी 10 विधानसभा के प्रत्याशी मौजूद है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को कर रहे हैं संबोधित। आपको बता दे कि आज पीएम मोदी की तीन बड़ी सभा है। पहली सभा सासाराम के डेहरी आन सॉन में आयोजित की गई जिसमें पीएम मोदी ने जमकर सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए केन्द्र और राज्य की योजना को गिनाते हुए। यूपीए और राजद पर निशाना साधते हुए कई बातें कही। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोग स्वाभिमानी और मेहनती होते हैं और आप सभी को प्रणाम करता हूं। 

मैं अन्नदाता और मेहनतकश किसान को हम नमन करता हूं। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने कई बार भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल किया और कहा हम इ मंच से रौआ सब के नमन कर तानी। पीएम मोदी ने मंच से कहा कि हाल ही में बिहार ने अपने दो सपूतों को खोया है। मेरे करीबी मित्र राम विलास पासवान और बाबू रघुवंश प्रसाद सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि आज रोहतास के साथ-साथ आसपास अन्य जिलों के साथी भी यहां आएं हैं। 

तकनीक के माध्यम से भी काफी साथी जुड़े हैं। मैंने बिहार में बहुत से लोगों के साथ करीब से काम किया है। बिहारियों में एक अच्छी बात होती है उनकी स्पष्टता। बिहारी कभी भ्रम में नहीं रहते हैं। चुनाव से पहले ही बिहार के लोगों ने अपना स्पष्ट संदेश सुना दिया है। सभी रिपोर्ट के दावे हैं कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 

Suggested News