नीतीश संग हाथ मिलाने को भाजपा की शुरू हुई बड़ी बैठक, इधर गिरिराज ने तोड़ी चुप्पी, तार किशोर का पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर बड़ा बयान
पटना। बिहार की सत्ता में वापसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी फिर से नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से हाथ मिलाने को तैयार दिख रही है। भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को पटना शुरू हुई है। इन सबके बीच पार्टी के कई नेताओं में सामने आकर राज्य में बदलते राजनीतिक हालात पर बयानबाजी शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद सहित कई अन्य नेताओं ने बिहार में बदलते सियासी समीकरणों पर अपनी अहम टिप्पणी की है।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा, "विधायक दल की बैठक बुलाई गई है और हम उसके लिए यहां आए हैं. एजेंडा स्पष्ट नहीं है. हमें आने के लिए कहा गया है, इसलिए हम आए हैं." राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम पर वह कहते हैं कि "केंद्रीय नेतृत्व इस पर नजर रखे हुए है. मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर पाऊंगा. हम केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करेंगे."
वहीं बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ''महागठबंधन में राजनीतिक उथल-पुथल होना तय है. यहां तक कि मीडिया में क्या चल रहा है, उस पर भी हमारी पैनी नजर है. आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर रहेंगे. उन्होंने कहा, जब कोई राजनीतिक गतिविधि होती है , समाज और राजनीतिक दलों पर इसके अच्छे और बुरे प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। बिहार में भाजपा एक मजबूत पार्टी है। हमने कल अपने विधायकों के साथ बैठक की थी, और आज भी होगी. भाजपा मूकदर्शक नहीं है लेकिन स्थिति पर गंभीरता से नजर रख रही है. स्थिति स्पष्ट होने पर बीजेपी नेतृत्व पर फैसला लेगी. हालांकि उन्होंने यह पत्ता नहीं खोला कि नीतीश कुमार के साथ हाथ मिलाने पर कब चर्चा होगी।