बड़ी खबर : मुखिया पति ले रहा था घूस, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
PALAMU : अभी-अभी झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के पलामू जिले में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए मुखिया पति और उसके बेटे को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि जिले के छत्तरपुर प्रखंड के नासो पंचायत के मुखिया पति और उसका बेटा एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये घूस ले रहा था। उसी दौरान एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
कुंदन की रिपोर्ट