बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : पटना में 8 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर :  पटना में 8 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

PATNA : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां अगमकुआं थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को जबरन घर से उठाकर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

पीडिता की मां के अनुसार बच्ची सो रही थी। उसी दौरान उसका पड़ोसी टूनटून बच्ची को जबरन घर से उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।  

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को लिए पीएमसीएच में भर्ती करवाया है। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News