बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : आरा में वार्ड पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या

बड़ी खबर : आरा में वार्ड पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या

ARA : अभी-अभी भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां वार्ड पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

बताया जा रहा है कि जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बालबांध गांव में बीती रात एक जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। जहां खुलेआम अवैध हथियार से हथियार से फायरिंग हो रही थी। 

मिल रही जानकारी के अनुसार मृतक युवक उस पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

मृतक की पहचान वार्ड पार्षद के बेटे के रुप में हुई है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसे पार्टी के दौरान गोली मारी गई या फिर कहीं बीच रास्ते में। 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

Suggested News