बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बच्चा चोरी का आरोप लगा महिला को जिंदा जलाया, इलाके में तनाव

बड़ी खबर : बच्चा चोरी का आरोप लगा महिला को जिंदा जलाया, इलाके में तनाव

ARARIA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बच्चा की चोरी और उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाकर एक महिला को जिंदा जला दिया गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। आरोपी फरार है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के भोड़हा बेलगच्छी सोमवार से एक 9 महीने का बच्चा लापता था। मंगलवार की सुबह उस बच्चे का शव सजनी देवी नामक महिला के घर के समीप पुआल के नीचे मिला। 

बच्चे के शव मिलने के बाद बच्चे के परिजन उग्र हो गए और सजनी देवी पर बच्चा चोरी और हत्या करने का आरोप लगा उसे पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं महिला की पिटाई करने के बाद उसपर केरोसिन डालकर जिंदा जला डाला। 
 
 इधर घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थानाध्यक्ष डीपी यादव, दारोगा बृंद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल बेलगच्छी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद बच्चे और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। 

वहीं पुलिस मृतिका के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।   

Suggested News