बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : दो बच्चों संग महिला ने आहर में कूद दी जान, मचा हड़कंप

बड़ी खबर : दो बच्चों संग महिला ने आहर में कूद दी जान, मचा हड़कंप

Nawada : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां सिरदला थानाक्षेत्र के चिरैया गांव की एक महिला ने अपने दो छोटे -छोटे बच्चों के साथ आहर में कूद जान दे दी है। महिला की पहचान सुषमा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। 

बताया जाता है कि महिला के पति विजय राजवंशी की  इसी साल कोलकाता में मार्च महीने में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नही चल रही थी। पति की मौत के बाद वह अपने मायके मेसकौर थानाक्षेत्र के नन्हू पथरा गांव में रहती थी।

कल देर शाम वह अपने मायके वालों को घर से यह बोलकर निकली कि वह अपने ससुराल जा रही है। मगर महिला ससुराल ना जाकर सिरदला थाना क्षेत्र के ही लौन्द स्टेशन के समीप एक आहार में दोनों बच्चों को गमछे से लपेट कर आहार में कूदकर आत्महत्या कर ली।

जब ग्रामीणों की नजर लाश पर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गोताखोरों की मदद से  सभी शव को निकालवाया। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

इधर घटना के बाद से मृतिका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतिका के ससुर पहले बेटे की मौत और फिर बहू और दो पोतों को खोने के बाद गहरे सदमा में है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News