नवादा के आनंद गौरव को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के बनाये गए प्रदेश उपाध्यक्ष

NAWADA: बिहार राज्य के नवादा जिलें में सुभानपुर गांव के निवासी आनंद गौरव को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। आनंद गौरव बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में संघ के छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन को शुरुवात की। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में महामंत्री रहे हैं।
आनंद गौरव लंबे समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। आनंद गौरव ने विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत में प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने शुभकामना देते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा ही अंत्योदय के लिए कार्य किया है।
आनंद गौरव जैसे संगठन के कार्यकर्ताओं को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के विचार का प्रसार जन-जन तक होगा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिजित कुमार ने कहा कि आनंद गौरव ने विद्यार्थी काल से ही राष्ट्रवादी विचारों को मजबूत करने का कार्य किया उनका भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनना संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।
बधाई देने वालो में सोशल मीडिया के जिला संयोजक तेजस सिन्हा,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गुलशन कुमार ,उपाध्यक्ष अजित शंकर,रोहित सिंह एवं अन्य शामिल थे