बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में हुआ बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर से टकरा धू-धू कर जली कार, पांच लोग थे सवार

बांका में हुआ बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर से टकरा धू-धू कर जली कार, पांच लोग थे सवार

BANKA: बांका में मंगलवार की सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां सड़क हादसे में एक कार धू-धूकर जल गई। गनिमत यह रही की कार पर बैठे पांच सवारी इस घटना में बाल-बाल बच गए। 

दरअसल, घटना कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग कोल्हुआ गांव के निकट का है। मिली जानकारी अनुसार कार पर सवार होकर पांच लोग देवघर में एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। उसी क्रम कार का ब्रेक फेल हो गया और असंतुलित होकर सड़क किनारे डिवाइडर दीवार में जा टकरा गई।

बता दें कि, इस घटना में जिसे सभी सवारी बाल बाल बचे गए है। बताया जा रहा कि जख्मी राजेश कुमार सिंह के सूझबूझ से अन्य सवारियों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद कार में आग लग गई और धू-धू कर जल गई ।

वहीं घटना की सूचना कटोरिया पुलिस को मिलने पर घटनास्थल पहुंचकर सभी जख्मी को एंबुलेंस द्वारा कटोरिया रेफरल अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने उपचार के बाद चालक पंकज कुमार सिंह को गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा कि सभी पकड़िया गांव से देवघर के लिए बारात निकला था। जहां शादी समारोह संपन्न होने के बाद देवघर गांव वापस लौटने के दौरान हादसा हुई है।

बताते चलें कि सभी जख्मी बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़िया गांव निवासी स्वर्गीय रघुनंदन प्रसाद सिंह का पुत्र राजेश कुमार सिंह 55 वर्ष, मृत्युंजय प्रसाद सिंह का पुत्र रूपेश कुमार सिंह 42 वर्ष स्वर्गीय रविनंदन प्रसाद सिंह का पुत्र पंकज कुमार सिंह 32 वर्ष एवं बांका थाना क्षेत्र के सातपुर गांव निवासी स्वर्गीय भुनेश्वर प्रसाद सिंह का पुत्र अनुरंजन कुमार सिंह 43 वर्ष एवं अनुरंजन कुमार सिंह का  12 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार शामिल है।



Suggested News