बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

बिहार विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

PATNA:  बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आज से शुरूआत हुई। विधानमंडल का सत्र 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कई विधायी कार्य निबटाये जायेंगे। विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अध्यक्ष विजय सिन्हा के कक्ष पहुंचे और शिष्टाचार मुलाकात की। सदन की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई .इसके बाद सदन में महत्वपूर्ण विधेयक पेश किये गये। 

बिहार विधानसभा में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने तकनीकी सेवा आयोग संशोधन विधेयक सदन में पेश किया। वहीं उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने द्वितीय व्यय विवरण को उपस्थापित किया। इसके बाद सदन में शोक प्रकाश हुआ। अध्यक्ष विजय सिन्हा ने वर्तमान सदन के सदस्य रहे मुसाफिर पासवान के निधन पर शोक जताया। वहीं पूर्व विस अध्यक्ष सदानंद सिंह समेत अन्य नेताओं के निधन पर शोक जताया गया और एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। 

Suggested News