बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

बिहार बीएड परीक्षा का रिजल्ट जारी, टॉप 5 में 10 अभ्यर्थी शामिल, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

बिहार बीएड परीक्षा का रिजल्ट जारी, टॉप 5 में 10 अभ्यर्थी शामिल, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

PATNA: बिहार बीएड परीक्षा की रिजल्ट घोषित हो गया है। परीक्षा में हाजीपुर की प्रीति अनमोल ने प्रथम स्थान प्राप्त की है। दरअसल, ललित नारायण मिथिला विवि (एलएनएमयू) ने सोमवार को दो वर्षीय बीएड व शिक्षा शास्त्री की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। हाजीपुर की प्रीति अनमोल ने 102 अंकों के साथ परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। 

यहां देखें रिजल्ट 

वहीं बांका के कुणाल सिंह एवं बाढ़, पटना के बुल्लू कुमार 100 अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। सीईटी-बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने सीईटी-बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम जारी किया है। दो वर्षीय बीएड में 94.98 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। 

189568 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए थे शामिल

शिक्षा शास्त्री में 90.49 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपना लॉग-इन आईडी और पासवर्ड डालकर परिणाम देख सकते हैं। दो वर्षीय बीएड के लिए 189568 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 180050 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सफल अभ्यर्थियों में 88218 महिला और 91832 पुरुष शामिल हैं। शिक्षा शास्त्री के लिए 284 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 257 सफल रहे। इनमें 70 महिला एवं 187 पुरुष शामिल हैं।

शिक्षा शास्त्री में लड़कों ने मारी बाजी

शिक्षा शास्त्री के लिए रामानुज राय ने 85 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। श्रवण कुमार राय 84 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर, शुभम कुमार, विवेक कुमार एवं संजय कुमार 82 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। आनंद मोहन, लालबाबू कुमतार व माधव कुमार पाठक ने 80 अंक प्राप्त कर संयुक्त रुप से चौथा तथा शिवानंद कुमार व सूर्या कुमार ने 78 अंक लाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है। 

बीएड के टॉप 5 में शामिल 10 परीक्षार्थी :

रैंक      अंक        अभ्यर्थी            शहर

1        102       प्रीति अनमोल     हाजीपुर

2        100       कुणाल सिंह        बांका

2        100       बुल्लु कुमार        बाढ़, पटना

3        98         मंटू कुमार          नालंदा

3        98         विनोद कुमार      सिवान

4        97         दिवेश कुमार      पटना

4        97         रुपा कुमारी        नवादा

4        97         सोनू कुमार        मुंगेर

5        96         राहुल कुमार       बेगूसराय

5        96         सूरज कुमार       अररिया

Editor's Picks