बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बिहार कांग्रेस कमेटी की बैठक, राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया पारित

पटना में बिहार कांग्रेस कमेटी की बैठक, राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया पारित

पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा भी शामिल हुए। इसमें राहुल गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

वहीं निर्वाची पदाधिकारी और सह निर्वाचन पदाधिकारियों के जाने के बाद प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की बैठक में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। पहले प्रस्ताव प्रदेश में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश चुनाव समिति, एआईसीसी सदस्यों के निर्वाचन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत करने का प्रस्ताव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने रखा, जिसका कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने समर्थन किया।

वहीं दूसरे प्रस्ताव को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने सदन के पटल पर रखा, जिसमें उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक राम ने सदन के पटल पर लाया और वरिष्ठ नेता विधायक विजय शंकर दूबे ने समर्थन किया।

इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि बिहार कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय नेता पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को सभी ने गर्मजोशी से दोनों हाथ उठाकर स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि अभी तक तीन राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी उनका समर्थन कर दिया है और आज बिहार से भी ऐसा समर्थन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया है।


Suggested News