बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार के कुशल प्रबंधन से बिहार कोरोना से जंग जीत रहा है - रंजीत

नीतीश कुमार के कुशल प्रबंधन से बिहार कोरोना से जंग जीत रहा है - रंजीत

PATNA : युवा जद यू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा ने बिहार में कोरोना की रफ्तार नियंत्रण में आने का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल प्रबंधन को दिया है ! उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार कोरोना से जंग जीत रहा है। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोविड-19 के कठिन काल में भी मुख्यमंत्री ने अपने कुशल प्रबंधन एवं बिहार की जनता के लिए संवेदनशीलता का परिचय दिया है, जिसका प्रमाण है कि आज पूरे बिहार में कोरोना की रफ्तार थम गयी है !  

झा ने कहा कि 2011 के सेंसस के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य होने के बाद भी बिहार 18+ उम्र के लोगों के टीकाकरण में पहले स्थान पर है। राज्य में अबतक 15 लाख युवाओं के साथ ही 1 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कोविड-19 से ग्रसित होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए निर्मित 'हिट कोविड' ऐप की सराहना की और कहा कि इस ऐप को ICMR ने एडवाइजरी जारी कर मंज़ूरी दे दी है। साथ ही प्रधानमंत्री इसे पूरे देश में लागू करने का निर्णय लिया है।

झा ने कहा कि कोरोना महामारी के पहले और दूसरे दोनों फेज में जीविका की दीदीयों की भूमिका बहुत सराहनीय रही है और बिहार में जीविका की सफलता के बाद ही पूरे देश में इसे आजीविका के नाम से शुरू किया गया। आज बिहार में दस लाख से अधिक जीविका समूहों से एक करोड़ से भी अधिक महिलाएं जुड़ी और आत्मनिर्भर बनीं हैं।


Suggested News