बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में डकैतों का तांडव, बेटी की शादी के लिए खरीदे गए ज्वेलरी सहित सारे सामान लूटे, परिवार के सदस्यों को पीटकर किया घायल

बेगूसराय में डकैतों का तांडव, बेटी की शादी के लिए खरीदे गए ज्वेलरी सहित सारे सामान लूटे, परिवार के सदस्यों को पीटकर किया घायल

बेगूसराय। जिले में बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की देर रात पूरे परिवार को दो घंटे तक बंधक बनाकर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पर पिस्तौल के बट, बैट एवं लाठी डंडा से परिवार के सभी सदस्यों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान घर के लोग रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन बदमाशों ने बच्चों पर भी रहम नहीं किया। घटना बीहट नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-30 इब्राहिमपुर की है। जहां बदमाशों ने सेवानिवृत शिक्षिका उर्मिला देवी के घर में घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में बदमाशों ने 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली।

घटना के संबंध बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे 10-12 सशस्त्र नकाबपोश अपराधी उर्मिला देवी के घर में पीछे के रास्ते से प्रवेश कर गए और सीसीटीवी का तार काटने के बाद परिवार के सभी लोगों को कब्जे में लेकर गोली चलाने केे बाद लूटपाट करना शुरू कर दिया। इस दौरान चार लाख 73 हजार नगद के साथ ही सभी अलमीरा में रखे ज्वेलरी के साथ-साथ परिवार में मौजूद महिलाओं के शरीर से भी ज्वेलरी खुलवा लिया।

बेटी की शादी के लिए हुई थी सामान की खरीदारी

घर में अगले महीने दो लड़कियों की होने वाली शादी की तैयारी चल रही थी तथा शुक्रवार को लड़का वाले को सभी समान दिया जाना था, बदमाशों ने इसके लिए रखा गया सभी समान भी लूट लिया है। डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की।  मौके पर से बदमाशों का दो बाइक बरामद किया गया है, इसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।  बदमाशोंं ने लड़की की शादी के लिए बनवा कर रखा गया सभी ज्वेलरी समेत चार सौ ग्राम से अधिक ज्वेलरी लूट लिया है। बदमाशों ने घर के एक-एक जगह को खंगाल कर सभी चीज समेेट लिया। बदमाशों ने शादी के लिए रखा गया फ्रीज एवं सोफा समेत अन्य समान ले जाने के लिए गाड़ी भी मंगवाया। लेकिन इसी बीच कमरे में बंद की गई एक लड़की स्वाती ने गुजरात में रह रहे अपने रिश्तेदार को फोन कर दिया। इसके बाद सायरन बजाते हुए पहुंची पुलिस घर से आगे बढ़कर मूकदर्शक बनी रही।


पुलिस सायरन की आवाज सुनकर भागे बदमाश

 सायरन की आवाज सुनकर सभी बदमाश भागने लगे तो परिवार के सदस्यों ने अपनी जान की बाजी लगाकर बदमाशों को खदेड़ना शुरू कर दिया। लेकिन दो बाइक छोड़कर बदमाश भागने में सफल रहेे। बदमाशों की पिटाई से रामाशीष सिंह, उर्मिला देवी, मनीष कुमार, रीना देवी, बबलू कुमार, शुभम राज एवं गोलू कुमार आदि घायल हो गए हैं। इस भीषण डकैती के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश हैै। लोगों का कहना है कि पुलिस की गलत कार्यशैली केे कारण अपराध की घटनाएंं लगातार बढ़ रही है, बीहट में ऐसी घटना कभी नहीं हुई थी। घटनास्थल पर डीएसपी राजन सिन्हा और कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुड़ चुकी है। हालांकि डीएसपी राजन सिन्हा के इस बात की जानकारी लेने का प्रयास किया गया उन्होंनेेे साफ तौर  देने से इंकार कर दिया बहरहाल जो भी हो जिस तरीका से बेगूसराायके आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस का इकबाल समाप्त हो चुका है

Suggested News