बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME : बेखौफ बदमाश! गया में ASP और थानेदार पर बालू माफियाओं का हमला, पत्थर और गोलियां भी चलाई

BIHAR CRIME : बेखौफ बदमाश! गया में ASP और थानेदार पर बालू माफियाओं का हमला, पत्थर और गोलियां भी चलाई

GAYA : जिले में बालू माफियाओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि अब पुलिसकर्मियों पर हमला करने से पीछे नहीं रहते हैं। मामला जिले के चाकंद थाना से जुड़ा है। यहां के मेहरबानपुर में कार्रवाई करने पहुंचे एडिशनल एसपी और चाकंद थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने न सिर्फ उन पर गोलियां चलाई, बल्कि पत्थर भी फेंके। हालांकि इस हमले में दोनों पुलिस अधिकारियों को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद चाकंद थाना के पुलिस पदाधिकारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।  इसमें 25 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है जबकि एक सौ अज्ञात लोग शामिल हैं।

बालू माफियाओं दे द्वारा किए गए हमले को लेकर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात को स्थानीय थाना क्षेत्र के मेहरबानपुर गांव के समीप  बालू से लदा हुआ वाहन को रोका गया था। उसके बाद बालू माफिया और स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस पर पथराव शुरू कर दी गई थी। भीड़ के बीच से कई राउंड फायरिंग की गई थी। फिर भी पुलिस ने संयम बरतते हुए हंगामा कर रहे लोगों को घटनास्थल से भगाया। उन्होंने बताया कि बाद मेंचाकंद थाने कीपुलिस के सहयोग के लिए जिला मुख्यालय और बेलागंज अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया था। इसके बाद भी माफिया ने पथराव और फायरिंग की। देर रात तक दोनों थाना की पुलिस गश्‍ती कर कई स्थानों पर छापेमारी की।

दो आरोपित किए गए गिरफ्तार

चाकंद थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने हमले में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ हीं हाइवा को जब्त कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपितों की खोज करने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। 

मालूम हो कि क्षेत्र में बालू माफिया काफी सक्रिय हैं। जगह-जगह बालू को डंप कर अवैध कारोबार करते हैं। कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण अब स्थिति यह है कि यहां पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है। शुक्रवार को हुई घटना उसी का परिणाम है, जब ज्यादा ढिलाई दोगे तो इस तरह के परिणाम के लिए भी तैयार रहना होगा।


Suggested News