बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मनरेगा कार्यालय में काम कर रहे कर्मी पर उप प्रमुख ने चलाई गोली, बाल-बाल बची जान

मनरेगा कार्यालय में काम कर रहे कर्मी पर उप प्रमुख ने चलाई गोली, बाल-बाल बची जान

औरंगाबाद। (bihar Crime) : मनरेगा कार्यालय में कर्मचारियों से साथ हुए विवाद में प्रखंड के उप प्रमुख इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने अपनी पिस्टल के कर्मचारी पर गोली चला दी। हालांकि कर्मचारी की किस्मत अच्छी रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। फिलहाल मामले में उक्त कर्मचारी द्वारा उप प्रमुख के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

गौरतलब है कि औरंगाबाद के दाउदनगर में उस समय सनसनी फैल गई जब उप प्रमुख नंद शर्मा  के द्वारा मनरेगा कर्मचारी गौरी पासवान पर गोली चला दिया गया  दाउदनगर थाना में  प्राथमिकीदर्ज में उसने बताया है कि उप प्रमुख कुछ काम को लेकर हमारे साथ उलझ गये औऱ अपनी गाड़ी में रखे पिस्टल निकल कर गोली चला दिया जिसमें गोली हमारी बगल से निकल कर दीवार में जा टकराई। 

 वहीं जब इस बिन्दु पर दाउदनगर एसडीपीओ से वार्ता किया गया तो उसने जांच उपरांत करवाई करणे की बात  कहा है। बहरहाल, जिस तरह से उप प्रमुख ने कार्यालय में गोली चलाई है,यहां काम करनेवाले कर्मियों में नाराजगी देखी जा रही है और उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है


Suggested News