बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: लड़के ने किया शादी से इनकार तो पिता से लिया बदला, रास्ते में घेरकर गोलियों से किया छलनी, दोनों तरफ से मामला दर्ज

BIHAR CRIME: लड़के ने किया शादी से इनकार तो पिता से लिया बदला, रास्ते में घेरकर गोलियों से किया छलनी, दोनों तरफ से मामला दर्ज

KAIMUR: कैमूर जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अपराधियों के अंदर पुलिस का खौफ बिल्कुल ही खत्म हो गया है। पुलिस की शिथिलता से एक बार फिर अपराधियों के कैमूर में हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं। ताजा मामला कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के हरनाथपुर का है, जहां प्रेम प्रसंग में लड़की के परिजन द्वारा लड़के के शिक्षक पिता को गोलियों से छलनी कर दिया गया। जिसमें लड़के के पिता को बचाने आया शख्स भी घायल हो गया।

दरअसल मोहनिया थाना क्षेत्र के हरनाथपुर में एक लड़की की शादी 14 मई को होने वाली थी। इस दौरान लड़का तिलक चढ़ाने के बाद गांव की ही एक लड़की के साथ फरार हो गया। मामले का खुलासा होते ही लड़की पक्ष ने लड़के की गिरफ्तारी को लेकर मोहनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लड़की के परिजनों द्वारा लड़के के पिता पर दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन लड़का वापस नहीं लौटा। एक महीने से ज्यादा वक्त गुजर गया, मगर ना ही लड़का वापस आया और ना ही शादी संपन्न हो सकी। इसी बात से आहत लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने रविवार देर शाम लड़के के पिता पर हमला कर दिया। उन्होनें लड़के के पिता को रास्ते में रोक लिया और पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया, जिसमें एक गोली उनके कान से छूती हुई निकली, और दूसरी गोली गर्दन को छूकर पार हो गई, वहीं तीसरी गोली कंधे पर लगी। घायल को परिजनों द्वारा अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में इलाज के लिए लाया गया। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना मोहनिया थाने को दी गई जहां पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में पहुंची हुई थी। हालांकि पुलिस गोली लगने की बात से इनकार इनकार करती रही।

वहीं अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एके दास ने बताया एक व्यक्ति को गोली लगी है। प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। शरीर में गोली घुसी है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए एक्स-रे कराया जाएगा। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही पता होगा कि गोली फंसी है या निकल गई है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।


Suggested News