बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar : सोने चांदी से भी बेशकीमती हुए ऑक्सीजन, सदर अस्पताल में सिलेंडर की हुई लूटपाट

Bihar : सोने चांदी से भी बेशकीमती हुए ऑक्सीजन, सदर अस्पताल में सिलेंडर की हुई लूटपाट

Ara : आम तौर पर सोने, चांदी जैसे बेशकीमती गहने, पैसों की लूटपाट की होती है. मगर अब स्थिति ऐसे हो गई है कि इन गहनों की कीमत ऑक्सीजन सिलेंडर के आगे कुछ भी नहीं है। इसे इस बात से समझा जा सकता है कि अब लोग गहने नहीं, ऑक्सीजन सिलेंडर लूटने लगे हैं। भोजपुर के जिला मुख्यालय आरा के सदर अस्पताल से ऐसे ही लूटपाट का एक मामला सामने आया है। यहां से बदमाशों बुधवार की शाम लगभग चार बजे ऑक्सीजन सिलेंडर से भरी गाड़ी अनलोड करने पहुंची। जैसे ही लोगों की इस बात की जानकारी मिली, उनका धैर्य खत्म हो गया और वह गाड़ी से ही सिलेंडर लेकर भागने लगे

बताया जाता है कि बुधवार की शाम लगभग चार बजे सदर अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर से भरी गाड़ी अनलोड करने के लिए पहुंची। सूचना मिलने पर मरीज के परिजनों का धैर्य जवाब दे दिया। वे गाड़ी से ऑक्सिजन सिलेंडर लेकर भागने लगे। समझाने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया।समझाने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। परिजन अपने मरीजों के लिए ऑक्सीजन सुरक्षित करना चाहते हैं।

ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप का प्रयोग

बताया जाता है कि ओपीडी में पाइप लाइन से ऑक्सिजन की सप्लाई की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन पाइप लीक होने के कारण सही तरीके से ऑक्सीजन नहीं पहुंच रहा है। वहीं कुछ बाइक सवार भी सदर अस्पताल पहुंच गए और चार ऑक्सिजन सिलेंडर लूट लिये।इसमें एक सरकारी कर्मी भी है, जिसकी मां कोरोना पॉजिटिव है। 

हालांकि हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि लूटे गये सिलिंडर वापस आ गये हैं। इस मामले को ले हॉस्पिटल मैनेजर ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड से शोकॉज किया है। कहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चार सिलेंडर लूट लिये गये, जो वापस नहीं आ सके हैं।

Suggested News