बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: 3 साल पुराने मामूली विवाद का खौफनाक अंजाम, 5 साल के मासूम की हत्या का तरीका जानकर सिहर जाएंगे आप

BIHAR CRIME: 3 साल पुराने मामूली विवाद का खौफनाक अंजाम, 5 साल के मासूम की हत्या का तरीका जानकर सिहर जाएंगे आप

JAMUI: जमुई जिला के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में सोमवार की शाम प्रियांशू शर्मा के पांच वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार उर्फ लक्खा सिंह की जगह-जगह पेट में सुई घोंपने के बाद गला दबाकर तथा मुंह में मिट्टी डालकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है। जिसने भी इस जघन्य वारदात के बारे में सुना, सन्न रह गया। इस घिनौनी करतूत के बाद ग्रामीण आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

घटना के संबंध में मृतक के चाचा दिनेश कुमार सुधांशु ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे आशुतोष घर के बगल के सत्यनारायण ठाकुर के बेटे सुमन्त कुमार ने आशुतोष को नन्दू साव के दुकान से लड्डू खरीदकर बच्चे को दिया और बच्चे को घुमाने अपने साथ ले गया। जब बच्चा दो बजे तक वापस नहीं आया तो परिजनों द्वारा खोजबीन की जाने लगी। अगल-बगल के गांव में भी बच्चे को ढूंढा गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चलने पर आरोपी सुमन्त कुमार से पूछताछ की गई तो उसने बच्चे को घर पहुंचा देने की बात बतायी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ही सुमन्त कुमार के दूसरे खपरैल वाला घर में बने मिट्टी के छत पर आशुतोष की लाश मिली। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही पूरा गांव में कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना मिलते ही चंद्रदीप थानाध्यक्ष आशीष कुमार, सिकन्दर थानाध्यक्ष सदाशिव साहा, एसडीपीओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जमुई पुलिस अधिक्षक प्रमोद कुमार मण्डल ने बताया कि आरोपी के घर पर हमले को लेकर दोनों पक्षो पर कार्रवाई की जाएगी। 


इस संबंध में बच्चे के पिता प्रियांशु कुमार ने चंद्रदीप थाना में लिखित आवेदन दिया जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।  पूछताछ के दौरान सुमन्त ने बताया कि उसे दो लाख की सुपारी देकर हत्या करवाया गया है। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रियांशु कुमार का एकलौता बेटा आशुतोष था, जबकि एक पुत्री स्वाति कुमारी है, जो विक्षिप्त है। मृतक की मां आरती देवी अभी तक अस्पताल में बेहोश पड़ी है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों के घर पर पथराव भी किया। इस पूरे मामले के पीछे तीन साल पुराना विवाद भी सामने आया है। दरअसल सोमवार की रात आशुतोष की हत्या छत पर लगे करकट फूट जाने की वजह से हुआ है। मृतक के चाचा दिनेश कुमार सुधांशु ने बताया नन्दलाल साव के घर की दीवार और मेरे घर की दीवार दोनों सटा हुआ है।  तीन वर्ष पूर्व उनके घर की छत से एक ईंट उसके करकट पर गिर गया जिससे करकट फूट गया। इसी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया।

Suggested News