बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: बंद घरों पर लुटेरों की नजर! एक ही रात में 2 घरों पर किया हाथ साफ, पंखा, फ्रिज, पलंग, सबकुछ लेकर हुए फरार

BIHAR CRIME: बंद घरों पर लुटेरों की नजर! एक ही रात में 2 घरों पर किया हाथ साफ, पंखा, फ्रिज, पलंग, सबकुछ लेकर हुए फरार

NAWADA: नवादा में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। चोरों के गुट ने एक रात में 2 घरों पर हाथ साफ कर दिखाया है। ऐसा कर लुटेरों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दे डाली है। बता दें, इसके पहले जिले के अकबरपुर थाना इलाके में चोरों ने बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

वहीं घर में चोरी की दूसरी वारदात नगर थाना क्षेत्र के राम नगर मोहल्ले में वीरेंद्र सिंह के घर पर हुई। चोरों ने घर में जबरदस्त उत्पात मचाते हुए एक भी सामान नहीं छोड़ा और घर से करीब 7 लाख की संपत्ति लूटकर बड़े आराम से फरार हो गए। घर से बदमाशों ने दीवान पलंग, रसोई गैस सिलेंडर, बेशकीमती गहने, फ्रिज, वाशिंग मशीन, पंखा सहित 50 हजार रुपये नगद आदि की चोरी कर ली। घटना को लेकर गृह स्वामी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ पैतृक घर शेखोपुरसराय के कबीर नगर चले गए थे। शुक्रवार सुबह वापस लौटने पर उन्होनें मुख्य गेट का ताला खोला और अंदर प्रवेश किया, तो स्थिति देख दंग रह गए। कमरे का कुंडी टूटी हुई थी और अंदर पूरा सामान तितर-बितर पड़ा हुआ था। अलमीरा भी खुला हुआ था। उन्होंने बताया कि तकरीबन 80 हजार रुपये का कपड़ा, डेढ़ लाख रुपये के जेवरात, तकरीबन तीन लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर का सामान गायब था। चोर कमरे से दीवान पलंग भी खोलकर लेकर भाग गए। 

उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि छत के सहारे चोर घर के अंदर घुसे होंगे और सामानों की चोरी की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद नगर थाना की पुलिस वहां पहुंची और जांच पड़ताल की। घटना के बाबत अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया आशंका जताई जा रही है कि चोर बड़ी संख्या में आए होंगे। तभी एकसाथ घर का सारा सामान बटोरकर चले गए। छत के रास्ते से आने की बात पुलिस भी मान रही है क्योंकि घर के मुख्य दरवाजे का ताला सही सलामत था और वीरेंद्र सिंह ने ही उसे खोला था।

Suggested News