बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: कार्यक्रम से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली, शादी समारोह में हुआ था विवाद

BIHAR CRIME:  कार्यक्रम से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली, शादी समारोह में हुआ था विवाद

SIWAN:  जिले के नगर थाना क्षेत्र के यूनानी मेडिकल क़ॉलेज के पास शादी समारोह से वपस लौट रहे युवक को कुछ बदमाशों ने रोक लिया और गोली मारकर घायल कर दिया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

मामले को लेकर बताया गया कि नगर थाना क्षेत्र अगु छपरा में अभिषेक नाम का युवक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां उसकी कुछ लड़कों से बहस हो गई। इस मामूली बहस- विवाद का बदला लेने के लिए घर वापस लौटने के क्रम में कुछ बदमाशों ने अभिषेक को रोक लिया और गोली मार दी।

घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखर उसे पटना रेफर कर दिया गया है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक गोली मारने वालों को पहचानता है। मामले में जल्द ही कार्रवाई होगी।

Suggested News