बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Diwas 2024 : बिहार दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री का बड़ा संदेश,कहा- एनडीए सरकार करेगी राज्य में चहुंमुखी विकास, जेपी नड्डा और सम्राट चौधरी ने भी दी शुभकामनाएं

Bihar Diwas 2024 : बिहार दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री का बड़ा संदेश,कहा- एनडीए सरकार करेगी राज्य में चहुंमुखी विकास, जेपी नड्डा और सम्राट चौधरी ने भी दी शुभकामनाएं

PATNA: बिहार आध्यात्म की भूमि है, बिहार ज्ञान की भूमि है, बिहार शौर्य, शक्ति और संस्कार की भूमि है। बिहार देश के राजनीति को दशा और दिशा देने की भूमि है। आज बिहारवासी बिहार दिवस मना रहे हैं। बिहार दिवस की शुरुआत सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल में शुरू हुई। वहीं इस बार बिहार दिवस को लेकर कोई राज्य स्तरीय कार्यक्रम नहीं होंगे क्योंकि, लोकसभा चुना को लेकर बिहार में आचार संहिता लागू है। हालांकि, बिहार दिवस पर सभी जिलों में स्थानी प्रशासन के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्यक्रम होंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बिहार दिवस की बधाई दी है। 

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि, बिहार मगध की धरती है। जिसने दश को स्वर्णिम काल देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहारी परिश्रम का काम करते हैं। बिहार ने देश को नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार बढ़े, बिहार विकसित हो, बिहार की समृद्धि बढ़े इसी कामना के साथ बिहार दिवस की शुभकामनाएं।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, "बिहार के सभी बहनों-भाइयों को बिहार दिवस की अनंत शुभकामनाएं। बिहार विद्वता, वीरता व ऐतिहासिक गौरवगाथाओं का केंद्र रहा है। देशव्यापी परिवर्तनों, आंदोलनों और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में मुखर भूमिका निभाने वाले इस प्रदेश के वासियों ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार के चहुँमुखी विकास के लिए संकल्पित है। मैं प्रदेशवासियों की उत्तरोत्तर उन्नति व समृद्धि की कामना करता हूँ"।

साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, " संस्कृति, शौर्य व ज्ञान की पुण्यधरा बिहार के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। अपने आध्यात्मिक विरासत व युगान्तरकारी आंदोलनों से बिहार ने सदैव राष्ट्र को दिशा व दृष्टि प्रदान की है। राष्ट्र के उत्कर्ष में प्रदेश के प्रतिभासंपन्न व परिश्रमी भाईयों- बहनों का योगदान अमूल्य है"।

Suggested News