बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टाइम्स नाउ-सी-वोटर सर्वे में महागठबंधन को बढत, राजद एवं अन्य को 120 व NDA को 116 सीटें....

 टाइम्स नाउ-सी-वोटर सर्वे में महागठबंधन को बढत, राजद एवं अन्य को 120 व NDA को 116 सीटें....

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान खत्म हो चुकी है। अब 10 नवंबर का इंतजार है। अब देखने वाली बात यह होगी कि 15 साल से बिहार की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार लगातार चौथी बार वापसी करने में सफल होते हैं या जनता बदलाव कर तेजस्वी यादव को गद्दी सौंपती है। वोटिंग के बाद न्यूज चैनल्स का एग्जिट पोल आया है। टाइम्स नाउ- सी वोटर के सर्वे में किसी भी गठबंधन को बहुमत मिलता हुआ नहीं दिख रहा है।  

आरजेडी 85 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

टाइम्स नाउ और सी-वोटर के सर्वे में एनडीए के दलों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनते दिख रही है। उसे 70 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं जेडीयू को 42, हम को 2 और वीआईपी को 2 सीटें मिल रही हैं। वहीं महागठबंधन में सबसे बड़ा दल आरजेडी है और इसे 85 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को 25 और लेफ्ट दलों को 10 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है।

सी-वोटर के सर्वे में एनडीए यानी बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआई को 37.70 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं महागठबंधन यानी आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों को 36.30 प्रतिशत मत मिले हैं। वहीं एलजेपी को 8.50 प्रतिशत और अन्य को 17.50 प्रतिशत मत मिले हैं।


Suggested News