बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गणतंत्र दिवस पर बिहार के विभिन्न जिलों में दिखा लहराता तिरंगा, देशभक्ति का देखा रंग

गणतंत्र दिवस पर बिहार के विभिन्न जिलों में दिखा लहराता तिरंगा, देशभक्ति का देखा रंग

N4N Desk: बिहार के विभिन्न जिलों में आज गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराया गया. देशभक्ति का रंग देखने को मिला। कही मैदान में तो कही थाना में लेकिन तिरंगा सब जगह उच्चा लहराता रहा. बाढ़ अनुमण्डल में भी 70वें गणतंत्र दिवस की धूम देखी गई, पूरा पटना ग्रामीण तिरंगा मय हो रखा है, वहीं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ASP लीपी सिंह ने, तिरंगे को दी सलामी। 

गणतंत्र दिवस पर आज सासाराम में भी झंडोत्तोलन किया गया। न्यू स्टेडियम फजलगंज में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जिला अधिकारी पंकज दीक्षित ने झंडोत्तोलन किया। कटिहार में बिहार सरकार के भू-राजस्व मंत्री सह कटिहार के प्रभारी मंत्री रामनारायण मंडल ने मुख्य समारोह स्थल राजेन्द्र स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

किशनगंज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर खगरा स्थित सहिद असफाकउल्लाह स्टेडियम मे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान जिला जिला पदाधिकारी द्वारा झंडा फहराया गया. आरा के रमना मैदान में जिले के प्रभारी मंत्री सह खनन मंत्री बिनोद कुमार सिंह ने किया झंडातोलन। पटना के गांधी मैदान में भी आयोजन किया गया. 

Suggested News