बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छठ पर्व पर बिहार आने वाले रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने रेल मंत्रालय से स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई

छठ पर्व पर बिहार आने वाले रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने रेल मंत्रालय से स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई

पटना. बिहार सरकार ने रेल मंत्रालय से छठ पर्व में विशेष ट्रेन की संख्या बढ़ाने की मांग की है। इसको लेकर सीएम नीतीश के निर्देश पर बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से टेलीफोन पर बात की है और वेशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से टेलीफोन से बातकर राज्य में छठ महापर्व को लेकर विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है। मुख्य सचिव ने कहा कि छठ महापर्व बिहार का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इस महापर्व में शामिल होने के लिए बिहार के बाहर रह रहे बिहारवासी बड़ी संख्या में अपने घर बिहार आते हैं।

इस वर्ष कोरोना के प्रसार कम होने के कारण बिहार आ रहे लोगों की संख्या में वृद्धि होगी। आने वाले लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए छठ महापर्व के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने की आवश्यकता है, ताकि आने वाले लोगों को यात्रा में सहूलियत हो।

Suggested News