बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने वैशाली में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक,"जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती शताब्दी समारोह" में आने का किया आवाहन

बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने वैशाली में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक,"जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती शताब्दी समारोह" में आने का किया आवाहन

VAISHALI : वैशाली जिला जनता दल यूनाइटेड का समीक्षात्मक बैठक हाजीपुर सर्किट हाउस के सभागार में जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में  आयोजित किया गया। समीक्षा बैठक में बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी शामिल हुए। बैठक मुख्य रूप से आगामी 24 जनवरी को  जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती के अवसर पर बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड द्वारा पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित "जननायक कर्पूरी ठाकुर शताब्दी समारोह" कार्यक्रम की सफलता को लेकर समीक्षा की गई। 

बैठक में नेताओं को संबोधित करते हुए मंत्री मदन साहनी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के पितौंझिया गांव में हुआ था। उन्हें भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार के दूसरे उप मुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। वह कुशल राजनीतिक थे। अपनी लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक की उपाधि मिली थी। उनका नाम महान समाजवादी नेताओं की सूची में आता है। जिन्होंने निजी और सार्वजनिक जीवन के आचरण के ऊंचे मानदंड स्थापित किया था। 

उन्होंने  कहा कि कर्पूरी ठाकुर की तरह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हमेशा अति पिछड़ों के विकास के बारे में सोचते रहते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी नेताओं से आगामी 24 जनवरी 2024 को पटना के  वेटरनरी कॉलेज के प्रांगण में जदयू द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी  ठाकुर शताब्दी समारोह  जिसका उद्घाटन कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार को उखार फेंकने का शंखनाद करेंगे। 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  जिले के सभी प्रखंडों के प्रत्येक पंचायत से कम से कम 25  से 30 हजार की संख्या में  जदयू अति पिछड़ा नेताओं से वैशाली जिला से पटना चलने का आवाहन किया। बैठक में मुख्य रूप से वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल, रॉबिन कुमार सिन्हा,जागेश्वर राय,महेंद्र राम, विजय सहनी ,संजय मालाकार, अंजनी पटेल, अरविंद राय,विनोद सिंह,ओंकार सिंह, अशर्फी कुशवाहा, शत्रुधन गुप्ता, अविनाश कुमार लड्डू, जीतनारायण मिंडल , धर्मेन्द्र चौरसिया, अनिल चौरसिया शक्ति किशोर, मोनिका सिंह,  त्रिविक्रम प्रसाद, इंद्रजीत राय, भारती कुमारी,लक्ष्मी कुमारी अंशु जायसवाल, राम सिंह,  सुनील कुमार सुमन,भीम कुमार, प्रिंस शर्मा, संतोष कानन,विजय सिंह, राजेश्वर प्रसाद मुकेश,  दीपक कुमार, प्रेम कुमार निषाद, अरुण राय, अनुपलाल सिंह,राहुल सिन्हा, भगवान् सिंह, अमिताभ कुमार कमलेश, विनोद कुमार, नितीश पटेल ,अमरनाथ चौधरी, सहित कई जदयू नेता उपस्थित थे।

वहीँ भागलपुर में भी 24 जनवरी को पटना वेटनरी काॅलेज मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम को लेकर अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रमंडलीय स्तर पर भागलपुर स्थित जीरो माईल में जदयू पार्टी का एक बैठक आयोजित की गयी। जहां कार्यक्रम प्रभारी प्रह्लाद सरकार , जिला जदयू अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, जिला जदयू प्रवक्ता शिशुपाल भारती, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल सहित प्रमंडलीय स्तर पर काफी संख्या में जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान जदयू प्रवक्ता शिशुपाल भारती ने कहा कि 24 जनवरी को पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। जिसको लेकर भागलपुर से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति दर्ज हो। इसके लिए एक विशेष बैठक जदयू द्वारा आयोजित किया गया है।

वैशाली से अमरेश और भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News