बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आशा कार्यकर्ताओं को बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, प्रोत्साहन राशि में हुई ढाई गुणा बढ़ोत्तरी, अब मिलेगी इतनी राशि

आशा कार्यकर्ताओं को बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, प्रोत्साहन राशि में हुई ढाई गुणा बढ़ोत्तरी, अब मिलेगी इतनी राशि

पटना. बिहार सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है. लम्बे अरसे से  प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग कर रही आशा कार्यकर्ताओं को अब बिहार सरकार की ओर से 2500 रुपए मिलेंगे. इसी जानकारी उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दी है. उन्होंने इस सम्बंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखा है. तेजस्वी ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बिहार सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त अपनी ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को 1000₹ से बढ़ाकर 2500₹ करने का निर्णय लिया है।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि कमरतोड़ महंगाई, केंद्र द्वारा प्रोत्साहन राशि में वृद्धि नहीं करने एवं NHM के विभिन्न मदों में आशा प्रोत्साहन दर कम होने के कारण आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने की माँग को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को लिखा गया पत्र देखिये 


Suggested News