बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

"बिहार है... मणिपुर- यूपी नहीं की अपराधी अपराध कर के खुलेआम घूमेगा", क्राइम के बढ़ते ग्राफ को राजद ने किया सिरे से खारिज, कहा- यहां बख्शा नहीं जाता अपराधी

"बिहार है... मणिपुर- यूपी नहीं की अपराधी अपराध कर के खुलेआम घूमेगा", क्राइम के बढ़ते ग्राफ को राजद ने किया सिरे से खारिज, कहा- यहां बख्शा नहीं जाता अपराधी

PATNA: आइए ना हमरा बिहार में ठोक देंगे कट्टा कपाड़ में...बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। खास हो या आम अपराधी सभी को अपने निशाने पर ले रहे हैं। बिहार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा है कि, राज्य की पुलिस भी अब सुरक्षित नहीं है, बीती रात गस्ती कर रही पुलिस पर भी बेखौफ बदमाशों ने हमला किया है। वहीं कुछ दिन पहले अपराधियों ने महिला कांस्टेबल को भी गोली मार दी थी। वहीं शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के दौरान भी कई दारोगा अपनी जान गंवा चुके हैं। अपराधी पुलिस को या तो गोली मार देते हैं। या फिर उन्हें अपनी वाहन से रौंद देते हैं। वहीं जब बिहार में बढ़ रहे अपराध के ग्राफ को लेकर सत्ताधारी नेताओं  से सवाल किया जा है तो वह बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं को सिरे से खारिज कर देते हैं। सीएम नीतीश ने भी अपराधिक मामलों को लेकर कहा था कि, बिहार में देखिए तो कितना कम अपराध हो गया है, यहां कानून व्यवस्था लागू है। वहीं जब बढ़ते अपराध को लेकर राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने भी राज्य में कानून व्यवस्था होने का हवाला देते हुए अपराधिक मामलों को खारिज कर दिया।

दरअसल शक्ति यादव से सवाल किया गया कि, पटना में बीते दिन अपराधियों ने दारोगा को गोली मार दी, महिला कांस्टेबल को गोली मार दी। अगर राज्य में पुलिस ही सुरक्षित नहीं रहेगी तो पुलिस क्या कर करेगी। शक्ति यादव ने इस सवाल को बीजेपी का सवला बताते हुए कहा कि, पूरे बिहार के अंदर कानून का राज्य स्थापित है। यह बात अलग है कि अपराधी ने कहीं कानून तोड़ा है तो अपराधियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पुलिस पर जिसने भी गोली चलाई है उनपर कार्रवाई हुई है। राज्य में चाक चौबंद इंतजाम है। अपराधी अपराध करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी अपराध करके जेल के पीछे जाता है।

उन्होंने कहा कि, कहीं दादा पोता को मार दे, पोता दादी को मार दे, पुजारी प्रेम प्रसंग में मर जाए या एक्सीडेंट में किसी की मौत हो जाए तो वह कानून व्यवस्था का मामला नहीं है। महिला कांस्टेबल पर अगर गोली चली है तो उसकी पूरी तहकीकात होगी और आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि, यह मणिपुर और उत्तर प्रदेश नहीं है कि अपराधी अपराध करके खुले आम घूमते रहेंगे, कानून का अपना दायरा है। कानून अपने दायरे के हिसाब से आगे बढ़ता है, बिहार में कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। 

वहीं नीतीश कुमार ने बयान दिया है कि उन्हें इंडिया गठबंधन में किसी भी पद की इच्छा नहीं है। जिस पर सम्राट चौधरी ने पलटवार किया और कहा कि, सीएम 18 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उसके पहले 6 साल तक रेल मंत्री रहे तब भी उनके मन में कोइ इच्छा नहीं था। हमको पता है सीएम को कितना इच्छा होता है। इसे लेकर शक्ति यादव ने कहा कि, नीतीश कुमार ने शुरू से कहा कि हमारी एक इच्छा के देश में जो भय का वातावरण है, आतंक का वातावरण है उसे समाप्त किया जाए। देश में लोकतंत्र स्थापित हो। सवाल लोकतंत्र का है, सवाल आम आदमी का है, सवाल संविधान का है, सवाल जो संसद में बदलाव की जा रही है उसकी है, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है सवाल इन सभी का है और इन्हीं सवालों को लेकर देश को एक नया विकल्प इंडिया गठबंधन के द्वारा दिया जा रहा है।

Suggested News