बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 3 मंत्रियों को मिला सरकारी आप्त सचिव,सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 अफसरों की सेवा कैबिनेट को सौंपा

बिहार के 3 मंत्रियों को मिला सरकारी आप्त सचिव,सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 अफसरों की सेवा कैबिनेट को सौंपा

PATNA: बिहार में नीतीश कैबिनेट के तीन कैबिनेट मंत्रियों को सरकारी आप्त सचिव मिला है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंपी है.


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आप्त सचिव शशांक शेखर सिन्हा को बनाया गया है। ये पहले भी मंगल पांडेय के आप्त सचिव थे। जेडीयू कोटे के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी के आप्त सचिव नवीन होंगे. विधानसभा अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान भी नवीन ही विजय चौधरी के आप्त सचिव थे. वहीं, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार के आप्त सचिव राजेश भारती को बनाया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग इस संबंध में अलग से अधिसूचना निर्गत करेगा.

Suggested News