बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में स्थापित है कानून का राज, छपरा-सिवान का आतंक आज तिहाड़ जेल में है बंद : ललन सिंह

बिहार में स्थापित है कानून का राज, छपरा-सिवान का आतंक आज तिहाड़ जेल में है बंद : ललन सिंह

PATNA : बिहार में विधान सभा चुनाव की तैयारी सभी पार्टियों की ओर से शुरु कर दी गई है। खासकर प्रदेश की सत्तासीन जदयू द्वारा इसकी तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है। पार्टी द्वारा ताबड़तोड़ वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सरकार के 15 सालों के कामकाज का पूरे जोर-शोर के साथ चर्चा की जा रही है। 

इसी कड़ी में आज गोरेयाकोठी, महाराजगंज, एकमा एवं बनियापुर विधानसभा क्षेत्रों के जनता दल (यू0) के कार्यकर्ता सम्मेलन को राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ और योजना एवं विकास मंत्री महेश्वर हजारी खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री  मदन साहनी के साथ पूर्व सांसद कहकशा परवीन ने संबोधित किया।

ललन सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में पिछले 15 वर्षों में किए गए कार्यों के आधार पर ही जनता दल (यू0) चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से जो वादा किया था, उसे 100 प्रतिशत जमीन पर उतारा है। बेहतर व गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण से बिहार के ग्रामीण अर्थव्यवस्था का विकास हुआ है, कृषकों को उनके उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। हर घर बिजली पहुंचाने का लक्ष्य समय से पहले पूरा कर बिहार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक मिसाल कायम किया है। राज्य सरकार ने कृषि कार्यों के लिए किसानों को 65 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली देने का निर्णय किया है।

उन्होने कहा कि कानून का राज स्थापित होने के बाद छपरा-सिवान का आतंक आज तिहार जेल में बंद है। कानून का राज स्थापित होने के बाद आज राज्य का कोई भी व्यक्ति राज्य के किसी स्थान से रात्रि के 12 बजे अपने गंतव्य स्थान पर सकुशल पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे राज्य में कानून का राज स्थापित कर बिहार में अमन-चैन-शांति का राज स्थापित किया है।

छात्राओं में शिक्षा के प्रति आकर्षण बढ़ा है, बिहार की बालिकाएं पढ़ लिख कर प्रजनन क्षमता के दर को कम करने में अपना प्रमुख भूमिका निभा रही है। 

Suggested News