बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची हिंसा का शिकार हुए बिहार के मंत्री ने कहा - हजारों लोगों ने घेर लिया था, इस तरह बचाई अपनी जान

रांची हिंसा का शिकार हुए बिहार के मंत्री ने कहा - हजारों लोगों ने घेर लिया था, इस तरह बचाई अपनी जान

रांची हिंसा में फंसे पथ निर्माण मंत्री ने सुनाई अपनी आपबीती

RANCHI/PATNA : शुक्रवार को रांची  में हुए हिंसा में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी फंस गए थे। उन्मादी भीड़ ने उन्हें भी घेर लिया था और हमला कर दिया था। हजारों की भीड़ ने उनकी गाड़ी पर हमला किया, ईंट-पत्थर फेंके। जिससे कार के शीशे टूट गए। रॉड से भी हमला हुआ। ऐसे में किसी तरह नितिन नवीन ने अपनी जान बचाई। अब नितिन नवीन ने रांची में हुए खुद के साथ हुई घटना को लेकर पूरी कहानी बयां की है। 

नितिन नवीन ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए रांची गए हुए थे। जहां जाने के दौरान मेन रोड पर हिंसा भड़क गई। इस दौरान भीड़ ने गाड़ी पर हमला शुरू कर दिया। मंत्री ने बताया कि उनसे बचने के लिए गाड़ी के नीचे छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। उन्होंने बताया कि लगभग 20 से 25 हजार लोग सड़क पर नजर आ रहे थे।  स्कॉट कर रही पुलिस भी भीड देख वहां से भाग गई। किसी तरह ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी चर्च रोड की तरफ निकाल ली। दंगा पूरी तरह समाप्त होने के बाद जब स्थिति सामान्य हो गई, तब वह अपने दो पारिवारिक मित्र के साथ कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी के लिए निकल सका।

बिहार में भी हुआ प्रदर्शन

इधर,बिहार की राजधानी पटना में भी नुपूर शर्मा के बयान के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. नवादा में नूपुर शर्मा के बयान पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एनएच 31 के सद्भावना चौक के समीप आगजनी की और जाम लगा दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. वहीं आरा में भी गोपाली चौक पर विरोध प्रदर्शन हुआ. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नूपुर शर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन को देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मुजफ्फरपुर में भी नूपुर शर्मा के बयान पर सड़क पर उतरे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने NH 28 जाम कर दिया और सरकार विरोधी नारे लगए. मनियारी थाना क्षेत्र के काजीइंडा के निकट सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।


Suggested News