बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: NH-31 पर बड़ा हादसा, पिकअप और सवारी गाड़ी में टक्कर, ऑटो पलटने से 5 यात्री घायल, एक की हालत नाजुक

BIHAR NEWS: NH-31 पर बड़ा हादसा, पिकअप और सवारी गाड़ी में टक्कर, ऑटो पलटने से 5 यात्री घायल, एक की हालत नाजुक

KHAGARIA: खगड़िया के मुफ्फसिल थाना इलाके के संसारपुर के पास यात्रियों से भरी एक ऑटो को पिकअप ने धक्का मार दिया। जिससे ऑटो पलट गई। जिसमें ऑटो सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं।

घायल यात्रियों को मुफ्फसिल थाना पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसमें एक यात्री की हालत नाजुक है। घायलों में एक महिला यात्री भी शामिल है। घायलों की मानें तो सभी ऑटो पर सवार होकर खगड़िया से NH-31 के रास्ते महेशखूंट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो को धक्का मारते हुए आगे बढ़ गई। जिसमे ऑटो पलट कर गड्ढे में जा गिरी।

फिलहाल पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इसके अलावा घायलों को परिजनों को हादसे के संबंध में सूचित कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पिकअप वाहन को खोजने का प्रयास भी जारी है।

Suggested News