बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: थाने में पानी लगने के बावजूद मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी, विभीषिका के बीच 24 घंटे सेवा को प्रतिबद्ध

BIHAR NEWS: थाने में पानी लगने के बावजूद मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी, विभीषिका के बीच 24 घंटे सेवा को प्रतिबद्ध

KATIHAR: कटिहार में सैलाब का सितम का कहर अब भी जारी है। लगभग आठ प्रखंड की चार लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। कटिहार के कुर्सेला थाना भी गंगा-कोशी के उफान से पूरी तरह जलमग्न हो गया है। बावजूद इसके पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी कर अपना कर्त्तव्य निभा रहे हैं।

कटिहार जिला का कुर्सेला थाना इन दिनों बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। स्थिति ऐसी है कि पानी जमा हो गया है और इसका रंग हरा हो चुका है। जो बीमारियों को न्योता देने के लिए काफी है। परिसर में रखे तमाम जब्त किए गए समान पूरी तरह से डूब चुके है। इस गंदे पानी में बर्तन से लेकर गैस सिलेंडर तैरते नज़र आ रहे हैं। ऐसे में भी कुर्सेला पुलिस 24 घंटे अपनी सेवा देने के प्रति प्रतिबद्ध नजर आ रही है। इस बीच समस्या बस इतनी सी है कि थाना में रखे जरूरी कागजात को बचाना इन पुलिस कर्मियों के लिए चुनौती बन गई है।

पुलिसकर्मी वली आज़म बताते हैं कि इस वक्त उन्हें बहुत ज्यादा समस्या है। बैरक में केवल चौकी ही सहारा है। खाना पीना बाहर ही किसी होटल या ढाबे पर खा रहे हैं। इस हालात के बीच भी ड्यूटी जारी है। बाढ़ का पानी जमा हो गया है। हरे रंग का पानी हो गया है। पानी से बीमारी का भी खतरा है, मगर ड्यूटी जारी है। वहीं शिवनाथ हाजरा ने बताया कि थाना पूरा डूबा है। घर में कमर से ऊपर पानी है। थाना प्रभारी के चैंबर में पानी है। ऐसे में पुलिस कर्मी जिन हालात में ड्यूटी कर रहे हैं, उसकी कल्पना करना भी हमारे लिए मुश्किल है। हालात यह हैं कि बाढ़ के सितम से वर्दी तक नही पहन पा रहे है। जलमग्न थाना के बीच अपने फर्ज को अंजाम देते ये पुलिसकर्मी दोहरी चुनौती फर्ज को लेकर उनका जज्बा दिखाता है।

Suggested News