बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: जिलाधिकारी ने किया अनुग्रह अनुदान का राशि का वितरण, 31 परिजनों को सौंपा गया चेक

BIHAR NEWS: जिलाधिकारी ने किया अनुग्रह अनुदान का राशि का वितरण, 31 परिजनों को सौंपा गया चेक

KHAGARIA: आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधान के मुताबिक 31 मृतकों के परिजनों और घायलों के बीच अनुग्रह अनुदान का राशि का वितरण किया गया। 2020 या इससे पूर्व आपदा में मृत व्यक्तियों के परिजनों और घायलों को यह भुगतान किया गया। सभी मृतकों के परिजनों को  ₹4,00,000 और घायलों को विभागीय प्रावधान के अनुरूप अनुग्रह अनुदान की राशि दी गई।

कुल मिलाकर 17 मृतकों के परिजनों एवं 14 घायलों के बीच ₹ 71,27,500 का वितरण किया गया। अंचलवार उपस्थित लाभुकों को एक-एक कर बुलाकर अनुग्रह अनुदान राशि का चेक जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष एवं अपर समाहर्ता श्री शत्रुंजय कुमार मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में मृतक ऋचा कुमारी, अलौली/ नथुनी चौधरी,खगड़िया/ मोहम्मद सलमान, खगड़िया/ अमन कुमार, बेलदौर/ प्रिंस कुमार, बेलदौर/ त्रिदेव कुमार, गोगरी/ रोहन कुमार, गोगरी/ शिवजी पासवान, गोगरी/ विक्रांत कुमार, गोगरी/ कपिल देव चौधरी, चौथम/ सुनील कुमार, चौथम/ ब्रह्मदेव दास, चौथम/ गूलो देवी, परबत्ता/ अंकित गर्ग, परबत्ता/ और पंकज कुमार, परबत्ता के परिजनों को  चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान की राशि का चेक जिलाधिकारी एवं अपर समाहर्ता द्वारा प्रदान किया गया। इन व्यक्तियों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में, पानी में डूबने से या आग से जलने के कारण हुई थी।

घायलों रीना देवी, अलौली/ रंजीत सिंह, अलौली/ संदीप कुमार, अलौली/ मेराज आलम, खगड़िया/ राहुल कुमार, खगड़िया/ नंद किशोर दास, गोगरी/ गोपाल दास, गोगरी/ अभिनव कुमार, गोगरी/ रूपेश कुमार, गोगरी/ आजाद कुमार, गोगरी/ अनुपम कुमार, गोगरी को ₹4300/₹12700 का चेक प्रदान किया गया। अगवानी घाट नौका दुर्घटना में घायल हुए जयचंद चौरसिया को ₹200000 अनुग्रह अनुदान की राशि का चेक प्रदान किया गया। अनुग्रह अनुदान राशि के प्राप्तकर्ता सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की मंशा सभी आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने की है। आपदा घटित होने पर पीड़ित परिवारों को राहत देने के लिए अनुदान की राशि दी जाती है। आपदा घटित होने के 24 घंटे के अंदर अनुग्रह अनुदान की राशि देने का प्रयास किया जाता है। आज कार्यक्रम में उपस्थित लाभुकों को तत्काल राहत नहीं दी जा सकी थी, दस्तावेज की कमी एवं अन्य कारणों से कुछ विलंब हुआ। अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके दस्तावेज की कमी के कारण भुगतान नहीं हुआ है। उनको भी भविष्य में अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Suggested News