बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: मंत्री ने किया सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, ऑक्सीजन प्लांट लगाने को लेकर की वार्ता

BIHAR NEWS: मंत्री ने किया सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, ऑक्सीजन प्लांट लगाने को लेकर की वार्ता

JAMUI: बिहार में बढ़ते कोरोना के प्रसार को रोकने को लेकर बिहार सरकार लगातार प्रयासरत है और उसमें उन्हें आशातीत सफलता भी मिल रही है। लेकिन जमीनी हकीकत क्या है इसी को देखने शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह निकले। मंत्री महोदय ने जमुई के सदर अस्पताल सहित कई सामुदायिक रसोई का भी औचक निरीक्षण किया।   

जमुई के सदर अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है या नहीं इसकी भी तहकीकात बिहार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने शुक्रवार को की। पीपीई किट पहनकर मंत्री ने कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया और मरीजों से न केवल उनकी कुशल-क्षेम पूछी बल्कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा किस तरह की सुविधा मुहैया करायी जा रही है, उसकी भी जानकारी ली। कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण के दौरान मंत्री सुमित कुमार सिंह ने एक-एक मरीज से उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होनें अस्पताल द्वारा किस तरह की व्यवस्था की गई है उसकी भी जानकारी ली। इसेक अलावा मंत्री ने अस्पताल के किचन का भी जायजा लिया। 

मंत्री सुमित कुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए की गई व्यवस्था संतोषप्रद है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में सरकार के हर निर्देशों का पालन किया जा रहा है और मरीजों को हर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। मंत्री ने कहा कि सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना को लेकर भी चर्चा सिविल सर्जन से की गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट काम करने लगेगा। अस्पताल के साथ ही उन्होंने बरहट, गरही के अलावा जिले में चल रहे कई सामुदायिक रसोई का जायजा लिया और पाया कि वहां गरीबों को गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए खाना परोसा जा रहा है।

Suggested News