बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar news: अखिल भा. वैश्य महासम्मेलन बिहार यूनिट के प्रदेश पदाधिकारियों को बनाया गया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष पवन जायसवाल ने जारी की लिस्ट...

Bihar news: अखिल भा. वैश्य महासम्मेलन बिहार यूनिट के प्रदेश पदाधिकारियों को बनाया गया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष पवन जायसवाल ने जारी की लिस्ट...

PATNA: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन बिहार के नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों को ज़िला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा के विधायक पवन जायसवाल ने पदाधिकारियों को जिला अलॉट किया है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी वैश्य समाज की सभी 56 उप जातियों को एकजुट करने तथा संगठन को पंचायत, प्रखंड, ज़िला स्तर पर मज़बूत करने तथा वैश्य समाज पर घटित होने वाले घटनाओं को संग्रहित कर पदाधिकारियों तक पहुँचाने का काम करेंगे. 

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक ढाका पवन जायसवाल ने कहा कि राज्य में वैश्य समाज, व्यवसायी वर्ग का आवाज़ बनकर वैश्य महासम्मेलन अधिकारी से सदन तक आवाज़ बुलंद करेगा. समाज को आबादी के अनुसार राजनीतिक भागीदारी दिलाना हम सबो की प्राथमिकता होगी. जायसवाल ने कहा की राज्य के 38 जिलो में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का विशाल वैश्य समागम का आयोजन जारी है. इस कड़ी वैश्य महासम्मेलन पूर्णिया एंव सुपौल जिला के द्वारा 29 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्षता सह बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल का अभिनन्दन समारोह सह वैश्य समागम का आयोजन किया गया है।

प्रदेश पदाधिकारियों को आवंटित ज़िला प्रभारियों की सूची....

साहू भूपाल भारती प्रदेश उपाध्यक्ष को दरभंगा का प्रभारी बनाया गया है. रागिनी गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष को सीतामढ़ी, सत्यपाल नरोत्तम प्रदेश उपाध्यक्ष को वैशाली, मनीष कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष  मधुबनी, शम्भू नाथ केशरी प्रदेश उपाध्यक्ष को औरंगाबाद,धर्मेन्द्र कु० साह प्रदेश उपाध्यक्ष को पूर्वी चम्पारण, पवन प्रकाश प्रदेश उपाध्यक्ष को नवादा,अनिल कुमार साह     प्रदेश महामंत्री को सहरसा, डा. वरुण कुमार प्रदेश महामंत्री को लखीसराय,डॉ अजय प्रकाश प्रदेश महामंत्री को गया, चंदन बागची  प्रदेश महामंत्री  को सुपौल,जयहिन्द शाह प्रदेश महामंत्री को सिवान,चन्दन गांधी प्रदेश महामंत्री को गोपालगंज, सुभाष कु० चौधरी प्रदेश महामंत्री को शिवहर, संजय जायसवाल प्रदेश महामंत्री को मुजफ्फरपुर,नितिन अभिषेक प्रदेश महामंत्री को पटना, संजीव कुमार मुन्ना प्रदेश महामंत्री   नालन्दा, शंभू प्रसाद प्रदेश मंत्री, पश्चिमी चंपारण, विशाल कुमार प्रदेश मंत्री को बेगूसराय,सुबोध कुमार प्रदेश मंत्री, समस्तीपुर, संतोष कुमार प्रदेश मंत्री, बांका, विजय कु० चौरसिया, प्रदेश मंत्री, रोहतास, पवन कुमार चौधरी प्रदेश मंत्री ,बेगूसराय,बबल कश्यप प्रदेश मंत्री, कैमूर,अरविंद कुमार गुप्ता प्रदेश मंत्री छपरा, उदय शंकर उदय प्रदेश मंत्री , पूर्णिया,नीलू देवी प्रदेश मंत्री , किशनगंज,विजय कुमार सत्कार प्रदेश मंत्री ,अरवल, आलोक अंजन प्रदेश मंत्री , बक्सर

Editor's Picks