बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar news, सासाराम में आपसी रंजिश में चाकू से गोदकर हत्या, महिला को किया घायल, गांव में तनाव

Bihar news, सासाराम में आपसी रंजिश में चाकू से गोदकर हत्या, महिला को किया घायल, गांव में तनाव

रोहतास-  जिला के काराकाट थाना क्षेत्र के धर्मागत परासी गांव में आपसी रंजिश में एक 58 वर्षीय व्यक्ति की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। साथ ही एक महिला पर भी चाकू से वार किया गया। 

बताया जाता है कि पप्पू सिंह नामक एक युवक ने पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मृतक लोरिक सिंह यादव के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक की पुत्रवधू घायल डिंकी देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

बताया जाता है कि पिछले 5-6 साल से गांव के ही दो परिवारो में आपसी रंजिश में विवाद चल रहा है। जिसको लेकर मुकदमाबाजी भी हो रही है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हाल ही में आरोपी का एक केस में जमानत रद्द हुआ है। इसके बाद तनाव और बढ़ गया है और इसी को लेकर आरोपी ने लोरिक सिंह यादव पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

मृतक के आंख में भी चाकू मारी गई। वहीं बीच बचाव करने पहुंची लोरीक सिंह की पुत्रवधू पर भी चाकू से हमला किया गया। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

रिपोर्ट- रंजन कुमार 

Editor's Picks