बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: विधानसभा अध्यक्ष ने ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा, संवेदक को काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

BIHAR NEWS: विधानसभा अध्यक्ष ने ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा, संवेदक को काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

LAKHISARAI: सदर अस्पताल परिसर में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने डीएम संजय कुमार सिंह के साथ जायजा लिया। सदर अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण शुरू कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत ने देश सहित सभी राज्यों में तबाही मचा रखी थी। 

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर या अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की जान अब ऑक्सीजन के अभाव में नहीं जाएगी। ऐसा इसलिए कि सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया गया है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने की यह कवायद तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर भले की जा रही है, लेकिन भविष्य में इसका लाभ अस्पताल में भर्ती हर मरीजों को मिलेगा। सदर अस्पताल परिसर में 80 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। इस ऑक्सीजन प्लांट से प्रति घंटे 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा। किए जा रहे निर्माण कार्य का बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने डीएम संजय कुमार के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य करने वाले संवेदक को निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने ने बताया कि भारत सरकार और बिहार सरकार के द्वारा इस ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है।

इस ऑक्सीजन प्लांट से एक घंटे में 500 लीटर ऑक्सीजन का जेनरेशन होगा। डीएम ने बताया कि बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर का काम NHAI द्वारा किया जाएगा। जबकि जो मशीन स्थापित होगा वह डीआरडीओ के द्वारा किया जाएगा। इसके बाद कॉरपोरेशन के द्वारा ऑक्सीजन पाइपलाइन का काम किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस महीने के अंत तक ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगा दिया जाएगा। उसके बाद कारपोरेशन के माध्यम से पूरे अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने के पहले ऑक्सीजन पाइपलाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ देवेन्द्र कुमार चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Suggested News