Bihar News : पटना के कई थानों पर SSP का रेड, पुलिस पदाधिकारियों में मचा हड़कंप...

Bihar News : पटना के कई थानों पर SSP का रेड, पुलिस पदाधिकारि

BIHAR NEWS: बिहार पुलिस के उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक ने आज यानी सोमवार की सुबह में पटना जिला के कई थानों का औचक निरीक्षण किया। जिससे पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। पटना एसएसपी ने शहरी क्षेत्र के कोतवाली, सचिवालय, शास्त्रीनगर, बुद्धा कॉलोनी, श्रीकृष्णापुरी तथा गांधी मैदान थानाक्षेत्र के मॉर्निंग पेट्रोलिंग का औचक निरीक्षण किया गया।

अटल पथ पर स्नैचिंग की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रतिनियुक्त किए गए पुलिस कर्मियों की भी चेकिंग की गई। उक्त निरीक्षण के दौरान अटल पथ पर पुलिसकर्मी एवं मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग भी अपने निर्धारित स्थलों पर मौजूद पाए गए । सचिवालय थाना की गश्ती संतोषजनक नहीं पाई गई, जिसमें सुधार हेतु सचिवालय थानाध्यक्ष को सचेत किया गया।

NIHER

वहीं बुद्धा कॉलोनी, श्रीकृष्णापुरी और गांधी मैदान थाना की प्रातःकालीन गश्ती संतोषजनक पाई गई। कोतवाली तथा शास्त्रीनगर थाना की मॉर्निंग पेट्रोलिंग और बेहतर करने हेतु निर्देशित किया गया है। डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक ने पटना के कई थानों का औचक निरीक्षण थानों में हड़कंप मच गया। 

Nsmch


पटना से अनिल की रिपोर्ट