बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न। विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा

BIHAR NEWS: बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न। विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा

मुजफ्फरपुर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को स्थानीय होटल में संपन्न हुई। आयोजन में भाजपा महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वन टी श्रीनिवासन व बिहार के सभी जिलों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं भाजपा के महिला प्रकोष्ठ के मंत्री भी शामिल हुई। बैठक का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयास को लेकर था। 

आयोजन में स्थानीय सांसद अजय निषाद का भी अहम योगदान रहा। बैठक में सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय ने प्रदेश की राजनीति और भाजपा के उद्देश्यों में महिलाओं की भूमिका और योगदान पर प्रकाश डाला। 

जबकि मुजफ्फरपुर जिले की अध्यक्ष डॉक्टर रागिनी रानी एवं जिले के महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री रीता पाराशर ने महिलाओं के उत्थान के प्रति समाज की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। बैठक में कई और वक्ताओं ने अलग-अलग बिंदुओं पर प्रकाश डाला।


Suggested News