बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: मेहनत का फल: जहां गूंजती थी गोलियों की आवाज वहां फैल रही है अब सेब की मिठास

BIHAR NEWS: मेहनत का फल: जहां गूंजती थी गोलियों की आवाज वहां फैल रही है अब सेब की मिठास

गया: जिले के प्रगतिशील किसान विनोद सिंह ने अपनी मेहनत के बल पर नायाब उदाहरण को पेश किया है। दरअसल किसान विनोद सिंह ने उस इलाके में सेब के फल को लगाया है, जो सेब के लिए अनुकूल वातावरण नहीं है। इन्होंने इस इलाके में सेब का उगाया है जो नक्सली क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। उन्होंने भविष्य में बड़े पैमाने पर खेती करने का दावा भी किया है।

मिली खबर के अनुसार जिले के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया प्रखण्ड के ग्राम कसियाडीह मैगरा के विनोद सिंह ने सेब का फल लगाने का शौक पाला है। उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र है और वह पेशे से किसान हैं। विनोद ने विभिन्न तरह के फलों के पौधे लगाए हैं। कुछ पौधों में फल भी लगे हैं। उन्होंने बताया कि सेब के पौधों को उन्होंने लगाया था, जिसमें इस बार भी उनकी मेहनत दिख रही है। इस बार भी फल आये हैं। विनोद ने बताया कि पिछले बार भी इसमें तीन फल लगे थे, जो बेहद स्वादिष्ट और मीठे थे। 

उन्होंने यह भी कहा कि इस बार फल गंदा होकर गिर रहा है। जिसके निवारण के लिए उन्होंने किसान सलाहकार से मुलाकात भी की लेकिन उनसे संतोष जनक सलाह नहीं मिल पायी। जिसके कारण इसकी कोई सेवा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने न्यूज4नेशन के माध्यम से कृषि सलाहकारों से इसके इलाज के लिए निवेदन भी किया। विनोद ने बताया कि वह भविष्य में इस इलाके में सेब की बड़े पैमाने पर खेती की योजना बना रहे हैं।

Suggested News