बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: जदयू में अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल नहीं है कोई वैकेंसी, नीतीश सरकार विकास के लिए कृतसंकल्पित: उपेंद्र कुशवाहा

BIHAR NEWS: जदयू में अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल नहीं है कोई वैकेंसी, नीतीश सरकार विकास के लिए कृतसंकल्पित: उपेंद्र कुशवाहा

मोतिहारी: अध्यक्ष के लिये जदयू में फिलहाल कोई वैकेंसी नही है। जदयू के अध्यक्ष आरसीपी सिंह हैं। उक्त बातें जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कही। शुक्रवार को बाल्मीकिनगर जाने के दौरान उन्होंने तुरकौलिया स्थित जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा के आवास पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में नीतीश सरकार विकास के लिए कृतसंकल्पित है। 

बाढ़ को प्राकृतिक आपदा करार देते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति के आगे सब लोग मजबूर हो जाते है लेकिन इसके स्थायी निदान कराने के लिये केंद्र सरकार से आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इससे सभी को बचना होगा। इसका एक मात्र निदान वैक्सीन है। जिसे हर किसी को ले लेना चाहिये। एक सवाल के जवाब में कहा कि एक मकान के अंदर अलग-अलग कमरे हैं। एक कमरे में मैं रह रहा था। अब हम दोनों(नीतीश कुमार) एक ही कमरे में रह रहे है। 

उन्होंने कहा कि शनिवार से सम्पर्क यात्रा की शुरुआत बाल्मीकिनगर से शुरू कर रहे हैं। प्रथम चरण में चार जिले में सम्पर्क यात्रा है। जिसमे पश्चिमी चंपारण, पुर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी व मधुबनी जिला शामिल है। इस यात्रा में आमजनों व पार्टी कार्यकर्ताओं से फीड बैक लेने के साथ विकासात्मक कार्यो के लिये सुझाव लिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष कुशवाहा ने उन्हें शाल ओढाकर स्वागत किया। मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव रामपुकार सिन्हा, उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, जितेन्द्रनाथ, सचिव धीरज कुशवाहा, मदन चौधरी, हिमांशु पटेल, असरफ अली, जदयू दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बद्री पासवान, डॉ एचएल सिह, रवींद्रनाथ कुशवाहा, अनीश आलम, पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिह, शशिभूषण सिंह सहित अनेक नेता उपस्थित थे।

Suggested News