बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए कानून व जागरूकता दोनों जरूरी, धर्म व राजनीति के चश्में को उतारे नेता : बीजेपी

BIHAR NEWS: जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए कानून व जागरूकता दोनों जरूरी, धर्म व राजनीति के चश्में को उतारे नेता : बीजेपी

पटना: बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ राम सागर सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण पर उठे बवाल पर कहा है कि बिहार और भारत के नेता भारत को महाशक्ति बनाना चाहते हैं या चिली और पेरू की तरह कंगाल? चीन जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर, नियंत्रित कर विश्व का महाशक्ति बना वहीं पेरू और चिल्ली सीमित संसाधन एवं अनियंत्रित जनसंख्या से कंगाल राष्ट्र बन गये हैं। 

उन्होंने कहा कि 1952 में फैमिली प्लानिंग लागू करने वाला भारत विश्व का पहला राष्ट्र है। कई जागरूकता अभियान चलाये गये लेकिन जनसंख्या बढ़कर लगभग 140 करोड़ के करीब पहुंच गयी। इसलिए देश की जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए कानून और जागरूकता दोनों की जरूरत महसूस हो रहा है। दोनों के मिश्रण से ही जनसंख्या नियंत्रित होगा और सीमित संसाधन में भारत विकास कर महाशक्ति बनेगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि विश्व में भारत जीडीपी में पांचवें स्थान पर हैं लेकिन अधिक जनसंख्या की वजह से प्रति व्यक्ति आय में 144वें स्थान पर और मानव विकास सूचकांक में 129 वें स्थान पर आ जाते हैं। जनसंख्या के बोझ से दबकर भारत माता कराह रही है। कानून और जागरूकता के मेल से ही जनसंख्या वृद्धि को रोका जा सकता है। नेता धार्मिक और राजनीतिक चश्मे को उतारकर भारत मां के चश्मे से भारत को देखें और विकास में सहयोग करे।

Suggested News