बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: खगड़िया कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील की हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में छाया मातम

BIHAR NEWS: खगड़िया कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील की हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में छाया मातम

KHAGARIA: चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र अंतगर्त राजेन्द्र नगर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल दीवार गिरने से एक वकील की मौत हो गई। लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, मगर तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजीव किशोर के रूप में की गई है। राजीव किशोर खगड़िया कोर्ट में वकील थे। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि राजीव किशोर के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। तभी बिजली मिस्त्री को सीढ़ी देने के क्रम में दीवार गिरने से वह दब गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होनें दम तोड़ दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही चित्रगुप्त थाना पुलिस अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 



Suggested News