बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पांच साल के बच्चे से किया अप्राकृतिक दुुष्कर्म, पीड़ित की मां ने की थाने में शिकायत

BIHAR NEWS : पांच साल के बच्चे से किया अप्राकृतिक दुुष्कर्म, पीड़ित की मां ने की थाने में शिकायत

MASAURHI : जगनपुरा गांव में गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमे एक वहशी युवक ने एक मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया और फरार हो गया। बच्चे ने रोते हुए घर पहुंच सारी बात अपनी माँ को बताई। पूरे मामले में पीड़ित बच्चे की माँ पिंकी देवी ने गांव के ही एक युवक राजीव के खिलाफ मसौढ़ी थाना में केस दर्ज कराया है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

घटना शनिवार की दोपहर की है। जब पीड़ित बच्चा गांव में खेल रहा था। तभी आरोपी उसे बहला फुसला कर अपने घर लाया। उसके घर मे उस वक़्त कोई नही था। घर लाने के बाद उसने बच्चे के साथ गलत काम किया। जब बच्चा दर्द से रोने लगा तो वह भाग खड़ा हुआ। बच्चा किसी तरह अपने घर पहुंचा और अपनी माँ से सारी बात बताई। वह उसे लेकर मसौढ़ी थाना पहुंची।

रात को ही हुई आरोपी की गिरफ्तारी

मामले में बताया गया कि पुलिस ने आरोपी को शिकायत के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन घटना पर ग्रामीणों के बीच आरोपी के प्रति आक्रोश को देखते हुए उसे पुलिस कस्टडी में छिपा कर रखा गया था। सुबह उसकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी गई।


Suggested News