बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व बनेगा वर्ल्ड क्लास, टूरिज्म प्लेस के रूप में होगा डेवेलप- मंत्री नीरज कुमार बबलू

BIHAR NEWS: वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व बनेगा वर्ल्ड क्लास, टूरिज्म प्लेस के रूप में होगा डेवेलप- मंत्री नीरज कुमार बबलू

BETTIAH: बिहार सरकार के वन एवं पार्यवारण मंत्री ने वाल्मिकीनगर मे प्रेस वार्ता कर कहा कि भारत में बने सभी टाईगर रिजर्व में वाल्मीकि टाईगर रिजर्व को टॉप पर लाना मेरीप्राथमिकता होगी। साथ ही वाल्मीकिनगर को वर्ल्ड क्लास का टूरिज्म प्लेसबनाने की बात कही। मंत्री नीरज कुमार बबलू ने वाल्मीकिनगर में इको टूरिज्म को बढ़ावादेने के लिए हो रहे विकास कार्यों का समीक्षा के लिएबाद प्रेस वार्ता करकई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि इको टूरिज्म के लिए हो रहे विकास अभी नाकाफी है।क्षेत्र परिभ्रमण के दौरान यहां कि भौतिक और भौगोलिक स्थिति के अनुअसर अब तक हुए विकास कार्यों को सिंचाई विभाग के द्वारा कटाव रोधी कार्य, पाथवे, इको पार्क का निर्माण किया गया है जो अभी बहुत कम है।बफर जोन में विकास के कई कार्यों को करना है, जिसकी रूप रेखा तैयार की गई है। सिंचाई विभाग द्वारा 200 एकड़ भूमि वनविभाग को दी गई है। इस भूमि पर नए सिरे से विकास कार्य किया जाएगा। मृत नहर पर 68.62 एकड़ भूमि पर बोटिंग की व्यवस्था, फैंसी वब्रिजस, पार्क ऑन ऐथेर फलांक्स नहर के दोनों किनारों पर पार्क विकसित करना, लाइटिंग, बेंचस व शेड्स, कैफेटेरिया का निर्माणकिया जाएगा।

मंत्री नीरज कुमार बबलू ने बताया कि वीटीआर में बाघों की संख्या में बृद्धि हुई है, जोखुशीकी बात है।इस समय वीटीआर में बाघों को संख्या 45 से भी अधिक है जोकि सुखद अनुभूति है। उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली मदनपुर पनियहवा सड़क को बनने में लगे पेंच को भी सुलझा दिया गया है। अतिशीघ्र उसका निर्माण कर लिया जाएगा। वाल्मीकि टाईगर रिजर्व को वर्ल्ड क्लास का टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर वन संरक्षक व निदेशक हेमकांत राय, डीएफओ डॉ0 नीरज नारायण सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Suggested News