बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ का वर्चुअल संवाद, 15वें वित्त आयोग की मदद से हर शहर में बनेगा श्मशान घाट: सम्राट चौधरी

BIHAR NEWS: भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ का वर्चुअल संवाद, 15वें वित्त आयोग की मदद से हर शहर में बनेगा श्मशान घाट: सम्राट चौधरी

PATNA: बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम "आत्मनिर्भर पंचायत- भाजपा का संकल्प" विषय पर आयोजित प्रखंड प्रमुखों के साथ वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त और स्वावलंबी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सहयोग से हम अपने गांव को सभी सुविधाओं से सम्पन्न, स्वावलंबी बनाया। यह संकल्प है और इसमें आप प्रखंड प्रमुखों की अहम भूमिका है। 

मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में पंचायती राज व्यवस्था ने मास्क, साबुन आदि का बड़े पैमाने पर वितरण किया अब स्वस्थ्य से जुड़े जीवन रक्षक उपकरणों की खरीद में भी हम सहभागी बने। आने वाले समय में स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे, पंचायत भवन, RTPS काउंटर, हर पंचायत में नेटवर्क खुशहाल व समृद्ध गांव के पैमाने बनेंगें। पंचायत प्रतिनिधियों के लिए हर प्रखंड पर प्रशासनिक भवन का निर्माण हमारे कार्य को गतिशील बनाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद सभी प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण भी कराया जाएगा ताकि आप सब अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति और जागरूक बनें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि गांव के व्यवस्थित विकास के बगैर देश का सम्पूर्ण विकास संभव नहीं है। यह भाजपा का स्पस्ट दृष्टिकोण रहा है। उसी आधार पर नरेन्द्र मोदी सरकार ने वित्त आयोग की राशि को पांच गुना बढ़कर गांव के विकास का द्वार खोलने का काम किया है। कांग्रेस 5 वर्षों में 65000 करोड़ रुपए देती थी। आज मोदी सरकार एक वर्ष में उतना पैसा दे रही है। 

मनरेगा के बजट वर्ष 13-14 की तुलना में 3 गुणा से ज्यादा होना, कृषि बजट साढ़े 5 गुणा बढ़ना, यग समृद्ध और और आत्मनिर्भर गांव की नींव बन रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी के नेतृत्व व सम्राट चौधरी के सकारात्मक ऊर्जा से हम आत्मनिर्भर पंचायत-आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प  को जमीन पर उतारने में सफल होंगे। कार्यक्रम का संचालन भभुआ प्रखंड प्रमुख कमलेश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन दीघल बैंक, किशनगंज की प्रखंड प्रमुख पूनम देवी जी ने किया। वहीं कार्यक्रम में सिकटा प्रमुख नितिन संजू, चनपटिया वीरेंद्र मांझी, सरैया श्रीमती कंचन माला, अरवल भीम सिंह जी, गया श्रीमती सुचिता रंजन जी, श्रीमती उषा कुशवाहा जी, प्रकोष्ठ के सह संयोयक मुकेश नंदन, सोशल मीडिया प्रभारी प्रिंस पीयूष, दीपक झा और अन्य प्रमुख उपस्थित रहे।

Suggested News